सिल्ली में भाजपा ने बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

संजय सेठ बोले-आइए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का लें संकल्प

सीपी सिंह ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का किया आह्वान

सिल्ली। सिल्ली प्रखंड के पतराहातू में सिल्ली भाजपा ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। समारोह में विधानसभा के तहत आने वाले पांचों मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गयाl

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ तथा रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता की विचारधारा आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं, इस पार्टी में बूथ स्तर के कार्यकर्ता सबसे मजबूत हैं। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा के कार्यकर्ता झूठ नहीं बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक संकल्प ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। दूसरी बार संकल्प लें कि, झारखंड में भाजपा की सरकार बनानी है।

रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा कहा कि, कार्यकर्ता के परिश्रम से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली हैl अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान कियाl

इन्होंने किया समारोह को संबोधित

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने एवं संचालन ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। इससे पूर्व समारोह को जैलेन्द्र कुमार, डॉ राजाराम महतो, चौधरी महतो, प्रताप कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

मौके पर दिवंगत सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद साहू की धर्मपत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही आए हुए अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को छाता देकर सम्मानित किया। मौके पर रामसाय मुंडा, रेखा देवी, खुश्बू साहू, सृष्टिधर प्रजापति, चित्तरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, मनोज महतो, वीणा देवी, भगीरथ महतो, अशोक पोद्दार, पंकज, गुलाब महतो समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

फोटो 1 सभा को संबोधित करते रांची विधायक सीपी सिंह।
फोटो 2 कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता।