
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने शुक्रवार को तीन दिव्यांगों को ट्राई साईकिल प्रदान किया। इसमें सुनीता देवी (कोवाडी), नवाजुदीन अंसारी (कुरकुट्टा) और गौतम यादव (खरौंधा) शामिल हैं।
ट्राई साईकल वितरण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क दिए जाने वाली ट्राई साइकल दिव्यांगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में सुविधा होगी। उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख सतेंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, कांडी मुखिया विजय राम, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप राम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष अंजनी सिंह, शशिरंजन दुबे, बाल विकास पर्यवेक्षिका संध्या देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT