मांगों को लेकर बीएयू के मजदूर 24 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय (बीएयू) के मजदूर 24 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। यह निर्णय झारखंड कर्मचारी मजदूर संघ की आम सभा में लिया है। इसकी जानकारी संघ के महामंत्री नेयामत अंसारी ने कुलपति को भी दी है।

संघ ने कहा है कि विगत 20 से 25 वर्षों से विश्वविद्यालय में मजदूर ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं। जब भी कोई कुलपति आएं, यहां के मजदूरों पर कभी भी ध्यान नहीं दिएं। विश्वविद्यालय में मजदूर काम करते-करते बूढ़े हो गए। कई मजदूरों की मौत भी हो चुकी है।

संघ ने कहा कि इस अवधि में यहां के मजदूरों का शोषण होता रहा। जब भी विश्‍वविद्यालय में बहाली हुई, तब मजदूरों की अनदेखी की गई। बाहरी लोगों को बहाल किया गया। भाई भतीजावाद किया गया। इससे प्रतीत होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्थानीय एवं मजदूर विरोधी हैं।

महामंत्री ने श्रमिकों की मांगों को जल्‍द से जल्‍द लागू करने की मांग की। कहा कि ऐसा नहीं होने पर सभी यूनिट-फार्म के मजदूर 24 जुलाई, 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल जाएंगे। हड़ताल के बीच विश्वविद्यालय में किसी तरह की अनहोनी होने पर इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

आम सभा में लिए गए निर्णय

  • विश्वविद्यालय में 20 से 25 वर्षों से कार्य कर रहे श्रमिकों को अभिलंब स्थाई किया जाए।
  • झारखंड सरकार द्वारा बढ़ाई गई मजदूरी को यथाशीघ्र लागू किया जाए।
  • विश्वविद्यालय में कार्य करते-करते मर जाने वाले श्रमिकों के आश्रित को लगातार काम दिया जाए।
  • झारखंड हाई कोर्ट एवं झारखंड सरकार के आदशों की अनदेखा नहीं की जाए। उसे यथाशीघ्र लागू किया जाए।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT