
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार बने। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय पहुंचे।
कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने 4 जुलाई, 2024 के अपराह्न 5 बजे अपना पद ग्रहण किया है। अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।
झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक हफीजुल हसन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत अन्य वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात कर मुख्यमंत्री का स्वागत और बधाई दी।
अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे 1993 बैच के आईएएस हैं। वर्तमान में ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित हैं। कार्मिक विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
अविनाश कुमार के पास विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, झारखंड भवन, नई दिल्ली मुख्य स्थानिक आयुक्त के प्रभार में भी हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT