एसीबी ने एसआई को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया

अपराध झारखंड
Spread the love

पलामू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लातेहार जिले के बारियातु थाना के एसआई धीरेन्द्र कुमार सिंह को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरप्तार किया। एक मामले में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

वादी ने आवेदन दिया कि विगत कुछ दिनों से बारियातु थाना के पदाधिकारी के द्वारा यह बताया जा रहा है कि बारियातु थाना में अफिम रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इसमें इनके (वादी) भतीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ दिनों के बाद बारियातु थाना के पदाधिकारी द्वारा इसी कांड में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की मांग की जा रही है। वादी द्वारा साफ इनकार किया गया, परन्तु बरियातु थाना के पदाधिकारी बराबर पैसे के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि वादी पैसा नही देना चाहता है।

उक्त आवेदन के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू में प्रतिनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया। वादी के आवेदन एवं सत्यापनकर्ता द्वारा मामले को सत्य पाते हुए पलामू थाना में कांड पंजीकृत किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के धावादल के द्वारा दंडाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी की उपस्थिति में 23 जुलाई, 2024 को प्राथमिकी अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार सिंह (उम-55 वर्ष, पिता-भानु प्रताप सिंह, ग्राम अहिनौरा, पो०-हरिनाथपुर थाना-मोहनिया, जिला-कैमुर बिहार), सम्प्रति पु०अ०नि० बारियातु थाना, जिला-लातेहार को वादी से 20 बीस हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT