
विक्की कुमार
गुमला। चैनपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के समीप देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चैनपुर निवासी जगतपाल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक अपनी मोटरसाइकिल से चैनपुर से रामपुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी तब उसे आनन फानन में चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। घटना की सूचना पर चैनपुर पुलिस भी मौके पर पंहुची। मामले की जानकारी लेते हुए छानबीन में जुट गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8