बीआईटी मेसरा में ‘वी दा बिटियंस’ का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी मेसरा के न्यूज एंड पब्लिकेशन सोसाइटी द्वारा ‘वी दा बिटियंस’ का आयोजन 22 और 23 जून को किया गया। पहले दिन माइक्रोसॉफ्ट से वैशाली जैन, रिलायंस से अक्षय त्रिपाठी, प्रॉक्ससॉफ्ट से पुलकित रेवड़ी, सेल्सफोर्स से खुशी कुमारी, एटलसियन इंडिया से प्रतीक खंडेलवाल, इसरो से छवि रानी, वीज़ा से झील कुमारी ने अपने अनुभव साझा किए।

विभिन्न क्षेत्रों के सीनियर्स ने जूनियर्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी।

सत्र के दूसरे दिन जेएसपीएल से शशांक शेखर, डेवटाउन से उज्ज्वल अमन, रिलायंस से सृष्टि चौधरी, सीमेंस हेल्थिनियर्स से नयनतारा, टाटा स्टील से प्रणय कुमार और सृष्टि सिंह, टोटलिटी कॉर्प से आयुष कुमार वर्मा, मॉर्गन स्टेनली से गजेंद्र अग्रवाल शामिल हुए।

उन्होंने जूनियर्स को लगातार बदलते उद्योग से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियों से परिचित कराया। कुल मिलाकर यह सत्र जानकारीपूर्ण होने के साथ आनंददायक भी रहा। दो दिनों तक चले सत्र में सभी अतिथियों के साथ यह साक्षात्कार सत्र काफी प्रेणादायक रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8