झारखंड गौरव से सम्मानित हुए तिरंगा वाले शौकत खान और उनके पुत्र साजिद खान

झारखंड
Spread the love

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिला निवासी शौकत खान और उनके पुत्र साजिद खान रांची में पीएसएम इन्वेंट में झारखंड गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किये गए। शौकत तिरंगा वाले के नाम से मशहूर हैं।

बताते चलें कि शौकत खान लगातार दस वर्षों से भारतीय सेना, झारखंड पुलिस, एवं शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं। अब तक दो लाख से अधिक नागरिकों को तिरंगा भेंटकर उन्हें देश के जाबाजों के प्रति जागरूक कि‍या है। शौकत खान कहते हैं कि हम सब चाहे किसी भी मजहब के मानने वाले हों, लेकिन सबसे हमारा देश भारत और हम सभी भारतीयों का गौरव हमारा तिरंगा है।

गरीबों के दर्द को महसूस करते हुए शौकत खान ने 2015 में निशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, बच्चों को शिक्षित करने के लिए नि:शुल्क पुस्तक बैंक खोला। ये सभी निशुल्क बैंक से दस लाख से अधिक गरीबों की मदद की। एक लाख से अधिक बच्चों को पठन पाठन सामग्री देकर उन्हें शिक्षा से जोड़ा।

शौकत खान कई नेशनल अवार्ड, इंटरनेशनल अवार्ड, झारखंड रत्न, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से नवाजे जा चुके हैं। शौकत खान और उनके पुत्र साजिद खान क्षेत्र में समाजसेवा के लिए विख्यात हैं। साथ ही, पूरा परिवार मानवता की सेवा में जुटा रहता है।

सेवा के सभी कार्य झारखंड के पहले शौर्य चक्र विजेता गढ़वा निवासी शहीद आशीष कुमार तिवारी के सम्मान में प्रतिदिन संचालित करते हैं। इस कार्य के लिए शौकत खान किसी से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लेते है। अपने पैसों से नि:शुल्क बैंक दस वर्षों से संचालित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8