राष्‍ट्रीय अधिवेशन को लेकर डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने बनाई रणनीति

झारखंड
Spread the love

रांची। डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने राष्‍ट्रीय अधिवेशन को लेकर रणनीति बनाई। इसे लेकर रांची जिला कमेटी की बैठक गीतांजलि बैंक्वेट में 22 जुलाई को हुई। इसमें ऑल इंडिया डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल राव, राजस्थान प्रदेश के महासचिव पर्वत सिंह भाटी भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में अतिथियों ने बैंक्वेट के कैंपस में ही पौधे लगाये।

झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सुशील वर्मा ने राष्ट्रीय पदधारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्व. तिलक राज अजमानी की पुण्य स्मृति में पहली बार दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन झारखंड की राजधानी रांची में गीतांजलि और आशीर्वाद बैंक्वेट में होने जा रहा है। यह आगामी 8 और 9 अक्टूबर, 2022 को होगा। उन्‍होंने सदस्यों से अपील की कि इस राष्ट्रीय अधिववेशन को सभी को मिलकर सफल बनाना है। पूरे झारखंड में इसका प्रचार प्रसार करें, ताकि इस व्यवसाय से जुड़े हुए ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल ने कहा कि पूरे भारत में अधिवेशन होता है, लेकिन झारखंड में यहां के पदधारियों की मेहनत को देखते हुए पहली बार राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। शुरू से ही मुझे झारखंड से लगाव रहा है। यहां आकर मुझे जो सम्मान मिलता है, वह मैं कदापि नहीं भूल पाऊंगा। पूरे देश में एसोसिएशन के सदस्य हैं। उनके सुख़ दुःख में हमेशा मैं खड़ा हूं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग करने का पूरजोर कोशिश करते हैं।

राष्ट्रीय महासचिव अनिल राव ने कहा कि यह अधिवेशन स्व. तिलक राज अजमानी का सपना था। अब हम इस सपने को पूरा करने जा रहे हैं। इसलिए सभी पदधारी आज से ही तन मन धन से जुड़े, ताकि हम इस अधिवेशन में छाप छोड़कर इतिहास रच ले। उन्‍होंने बताया कि अधिवेशन में आमंत्रण पत्र, प्रमाण पत्र, स्वागत, पंजीकरण, भोजन, आवास, शहर में बैनर पोस्टर, संस्कृति कार्यक्रम के तहत हम सभी को तैयारी करनी है।

राजस्थान प्रदेश के महासचिव पर्वत सिंह भाटी ने भी अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि झारखंड का मौसम बहुत अच्छा है। यहां की हरियाली बरकरार रखे है, यह पौधरोपण उसी के तहत किया गया।

सभी पदधारियों ने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिये। बैठक के बाद चयनित स्थल का जायजा भी लिया गया। धन्यवाद रांची जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार और मंच संचालन रांची जिला महासचिव तुषार विजयवर्गीय ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव पुरषोत्तम कुमार रंजन, स्वदेश कुमार भगत, राजेंद्र सिंह सलूजा, राजेश गुप्ता, जितेंद्र भगत, प्रदीप गुप्ता, रणधीर कुमार, विकास कुमार बर्नवाल, संदीप कुमार, संतोष कुमार, बिरेंद्र सहाय, अजय कुमार, राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।