आज इन दो आयोजनों पर टिकी पूरे विश्‍व की निगाहें, तीन घंटे बाद होगा शुरू

नई दिल्ली देश
Spread the love

आज इन दो आयोजनों पर टिकी पूरे विश्‍व की निगाहें, तीन घंटे बाद होगा शुरू

नई दिल्‍ली। विश्‍व में आज कई बड़े आयोजन हो रहे हैं या होने वाले हैं। हालांकि दो आयोजन पर पूरे विश्‍व की निगाहें टिकी है। इन दोनों आयोजनों का संबंध भारत से है।

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आज शाम 7:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी के साथ उनके कैबिनेट के कई सदस्‍य भी शपथ लेंगे। इसपर पूरे विश्‍व की निगाहें रहेंगी।

इससे पहले एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के आवास पर टी मीटिंग में हिस्सा लिया। शपथ ग्रहण समारोह से पहले कर्तव्य पथ पर मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं।

इसी तरह शाम 8 बजे से न्‍यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्‍टेडियम में भारत और पाकिस्‍तान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप का मैच होना है। इसपर भी पूरे विश्‍व की निगाहें रहेगी। पाकिस्‍तान और भारत के बीच मैच हमेशा रोमांचक होता है।

इससे पहले गुजरात के सूरत में टी-20 पुरुष विश्व कप के लिए प्लास्टिक कचरे से भारत के राष्ट्रीय ध्वज सहित 20 देशों के झंडे बनाए गए। मैच का रोमांच चरम पर है। स्‍टेडियम में टिकटें ब्‍लैक की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8