Jharkhand : सभी स्‍कूलों के संचालन का समय बदला, आदेश जारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के सभी स्‍कूलों के संचालन का समय बदल गया है। इसका आदेश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्‍त सचिव नंदकिशोर लाल ने 9 जून को आदेश किया। आदेश फिलहाल 15 जून, 2024 तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्रार/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा-8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित था। कक्षा-9 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक संचालित किए जाने से सबंधित आदेश निर्गत किया गया है।

राज्य में गर्मी के प्रभाव को देखते हुए उपरोक्त सभी कोटि के विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा- 12 तक की कक्षाएं 15 जून, 2024 तक सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित की जायेंगी। उक्त अवधि के उपरांत सभी कक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित समय पर सचालित होंगी।

निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। पूर्व निर्गत आदेशों को संशोधित समझा जाय। उक्त पर विभागीय प्रभारी सचिव का अनुमोदन प्राप्त है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8