मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए होंगे कई कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • मानव श्रृंखला, मैराथन एवं साईकिल रैली का होगा आयोजन
  • मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का भी लिया जायजा
  • आज सुबह 5 बजे से मोरहाबादी में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

रांची। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्यस्तरीय जागरुकता कार्यक्रम को लेकर बैठक 25 जून को आयोजित की गयी। इसकी अध्‍यक्षता रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने की।

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सिंह, जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम के दौरान नशे के विरुद्ध आयोजित की जानेवाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में उपायुक्त ने आवश्यक तैयारी ससमय सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा मोरहाबादी मैदान भी पहुंचे। बेहतर व्यवस्था के लिए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध जन जागरुकता के लिए मानव श्रृंखला, मैराथन एवं साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। मैराथन एवं साईकिल रैली के लिए कल सुबह 5 बजे से कार्यक्रम स्थल में इच्छुक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8