छात्रों ने कृषि अनुसंधान परिसर का किया भ्रमण, सीखे गुर

बिहार देश
Spread the love

पटना। संत करेंस उच्च माध्यमिक विद्यालय (खगौल, पटना) के लगभग 50 छात्रों ने 28 जून, 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर का भ्रमण किया। इसमें छात्रों को संस्थान के वैज्ञानिकों से कृषि संबंधी विस्तृत जानकारी मिली।

प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्रों को समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, पोषण वाटिका, फल आधारित विविधीकृत पोषण वाटिका, सौर ऊर्जा इकाई, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, परंपरागत खेती, जलवायु अनुकूल कृषि, पशुधन एवं मत्स्य इकाई आदि के बारे विस्तार से बताया। पूरे कार्यक्रम का समन्वय प्रभागाध्यक्ष (फसल अनुसंधान) डॉ. संजीव कुमार ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. कुमारी शुभा, अभिषेक कुमार, उमेश कुमार मिश्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भ्रमण के बाद छात्र बेहद खुश और संतुष्ट दिखे। कृषि के क्षेत्र में करियर बनाने को उत्सुक दिखे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *