
- सीसीएल व अंचल कार्यालय में लगा डालसा का कैंप
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशानिर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष (डालसा, रांची) के मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत को लेकर कैंप रांची जिले के 22 अंचल कार्यालय में लगाया गया। सभी कैंप में अंचल के सीओ, कर्मचारी और पीएलवी उपस्थित थे। सीसीएल में भी कैंप लगाया गया, जिसमें एजेसी-1 राजीव रंजन, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, डालसा सचिव कमलेश बेहरा, सीसीएल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य राजस्व, भूमि अधिग्रहण, विस्थापन, मुआवजा व इससे संबंधित अन्य मामलों के त्वरित निष्पादन करना है। विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्री-लोक अदालत की बैठक 24 जून से शुरू हो चुकी है, जो 28 जून, 2024 तक चलेगा।
सीसीएल में बैठक के दौरान एजेसी-1 ने कहा कि सभी सरकारी संस्थान जो भूमि और राजस्व से संबंधित है, उनके वादों को पहले से ही चिन्हित किया गया है। नोटिस भेजा जा रहा है। अधिक-से-अधिक नोटिस का तामिला कराने के लिए भी निर्देश दिये, ताकि विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का त्वरित निस्पादन किया जा सके।
अतिरिक्ति प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों में विशेष लोक अदालत से संबंधित पोस्टर, बैनर लगाकर लोगों को जागरूक करें। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8