निरीक्षण में बंद मिली दुकान, दो राशन डीलर पर होगी कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने रांची जिले के मांडर एवं चान्हो प्रखंड की विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानें बंद मिली। ऐसे दो राशन डीलर पर कार्रवाई होगी।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आज 8 जून, 2024 को मांडर एवं चान्हो प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मांडर प्रखंड के दो जन वितरण प्रणाली दुकान बंद मिले। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा संबंधित डीलर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

इन दोनों जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को कार्य दिवस पर दुकान ससमय खोलने के निर्देश दिए हैं, ताकि राशन कार्डधारियों को असुविधा न हो।

इस डीलर की दुकान थी बंद

विश्वनाथ साहू, अनुज्ञप्ति संख्या-02/2017
शिवदयाल महतो, अनुज्ञप्ति संख्या-04/90

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8