सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में सेमिनार का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग ने विवि के आईक्यूएसी के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया। मुख्‍य अतिथि सीएमपीडीआई के आरआई-3 के सिविल एंड एनवायरनमेंट के विभागाध्यक्ष पी.सी. दास थे।

अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण क्षरण, जल चक्र, ओजोन परत और ग्रीन वॉल से संबंधित बुनियादी प्रयासों के विषय में जानकारी दी। पर्यावरण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर चल रहे नवीनतम पहल पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।

सेमिनार में एसबीयू के कुलपति प्रो. गोपाल पाठक ने क्योतो और मांट्रियल प्रोटोकॉल और आईपीसीसी रिपोर्ट के बारे में बताया। भारत के संदर्भ में उन्होंने इसके प्रयोजन की भी चर्चा की। वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को वृहत स्तर पर जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेमिनार का संचालन डॉ. सोनल और धन्यवाद डॉ. वी. एन. लक्ष्मी दुर्गा ने किया। इस अवसर पर डॉ. नीलिमा पाठक, डॉ. संदीप, डॉ. पंकज गोस्वामी, डॉ. एस.बी. डांडिन, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. संजीव कुमार सिन्हा समेत विवि के अन्यान्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए।

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस सेमिनार के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8