आरपीएफ रांची ने नाबालिग का अपहरण करनेवाले को रांची स्टेशन से दबोचा

झारखंड
Spread the love

रांची। आरपीएफ रांची ने नाबालिग लड़की का अपहरण करनेवाले को रांची स्टेशन से दबोचा। इस बारे में 31 मई, 2024 को ओडिशा पुलिस से रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को सूचना मिली। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। वह रायगढ़ा टाउन जिला रायगढ़ा ओडिशा की रहने वाली है। उसका अपहरण  अमित दास (26 वर्ष), निवासी अशोक मार्ग, रोड वार्ड नंबर 3, थाना -उमरकोट, जिला नवरंगपुर ओडिशा ने कर लिया गया था।

उस व्यक्ति‍ के खिलाफ 19 मई, 2024 को केस लांजीगढ़ पुलिस थाना ओडिशा में दर्ज है। सूचना मिलते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त ने निरीक्षक दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन ‘रेल प्रहरी’ के तहतत्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षक ने रांची स्टेशन पर तलाशी ली। आरोपी को नाबालिग लड़की के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर नन्हे फरिश्ते टीम की सुमन मिंज और अंजना कुमारी के साथ पकड़ा।

सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए नाबालिग को प्रेमाश्रय को सौंप दिया। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता और ओडिशा पुलिस को सूचित किया। लांजीगढ़ थाना के अफसर अपनी टीम के साथ 1 जून, 2024 की सुबह आरपीएफ पोस्ट रांची आए। उन्हें आरोपी अमित दास को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8