पुतला जलाकर परिजनों ने किया अंतिम संस्‍कार, जानें वजह

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। कोयला नदी तट पर पुतला जलाकर परिजनों ने एक व्‍यक्ति का अंतिम संस्‍कार किया। इसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल हुए। बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। अब श्राद्ध कर्म किया जाएगा। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के कांड़ी प्रखंड का है।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि कांडी थाना क्षेत्र की राणाडीह पंचायत के सोहगाड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय राम प्रसाद राम 11 सितंबर, 2020 को अचानक लापता हो गए। प्रत्येक संभावित स्थान के साथ-साथ स्थानीय कोयल नदी, सोन नदी सहित पूरे इलाके और दूरस्थ क्षेत्रों में काफी दिनों तक उनकी खोजबीन की गई। बावजूद इसके उनका कोई सुराग नहीं मिला।

राम प्रसाद राम उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना के मोहम्मद गंज बराज प्रमंडल के प्रधान सहायक के पद से 31 दिसंबर, 2010 को सेवानिवृत हुए थे। वे इलाके के एक मानिंद व्यक्ति थे। वह हमेशा लोगों से संपर्क किया करते थे। उसके बाद प्रतिदिन वापस घर आ जाया करते थे। हालांकि 11 सितंबर, 2020 को घर से निकलने के बाद फिर वे वापस नहीं लौटे।

थक हार कर तीन साल बाद परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज से पुतला दहन करके उनका अंतिम संस्कार किया। उनके बड़े पुत्र नंदकिशोर राम ने मुखाग्नि दी। नंदकिशोर दिल्‍ली स्थित एनबीसीसी में मुख्य महाप्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं।

बड़ा बाबू एवं मुखिया जी के नाम से इलाके में विख्यात राम प्रसाद राम की शव यात्रा और अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इनमें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विश्वनाथ राम, लालजी राम, दया राम, शिवपूजन राम सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।