बिहार की राजनीति में आने वाला है भूचाल, मिले ये संकेत

राजनीति देश बिहार
Spread the love

पटना। बिहार की राजनीति लगातार करवट बदलती रहती है। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के कुछ ही दिनों बाद यहां फिर भूचाल आने वाला है। इसका संकेत भी मिल रहा है।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार 2 जून को पटना से दिल्‍ली आए थे। इसके बाद ही राजनीति गलियारों में राजनीति फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है।

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाई लेवल मीटिंग की। अब नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं।

ऐसी चर्चा है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वे मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट में शामिल होंगे। महत्वपूर्ण मंत्रालय संभालेंगे।

बिहार का अगला मुख्‍यमत्री भाजपा से होने की उम्‍मीद है। इससे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति के पूरे समीकरण बदल जाने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8