पेट्रोलियम डीलर्स की नई कमेटी गठि‍त, अध्यक्ष बने राजहंस मिश्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन साऊथ छोटनागपुर का वार्षिक अधिवेशन रांची के बोड़ेया स्थित गीतांजलि बैंक्वेट में हुआ। इसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों के हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल के करीब 215 पंप संचालक मौजूद रहे। मौके पर एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया।

अधिवेशन में डीलर कमीशन बढ़ाने, प्रदूषण जांच केंद्र से संबंधित समस्या, माप तौल विभाग के क्रियाकलाप, ऑयल कंपनियों के अधिकारि‍यों की तानाशाही रवैये, टैंकर से तेल चोरी, तेल डिपो के अधिकारियों के मनमाने रवैए, डीटीओ लाइसेंस के नवीनीकरण में हो रही परेशानी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। आंदोलन करने की रूपरेखा भी तय की गई।

इस अवसर पर पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसहमति से अध्यक्ष राजहंस मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष सुदीप तिग्गा, विनोद रंजन, कुशध्वज नाथ शाहदेव, महासचिव कमलेश सिंह, सचिव प्रशांत चौधरी, संगठन सचिव नरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष निपुण मृणाल, राहुल जयसवाल, मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे बनाए गए। हर जिले से 4 ज्वाइंट सेक्रेटरी कुणाल कच्छप, राजेश महतो, दुर्गा नायक, अमित सोनी का चयन किया गया। सभी पांचों जिलों से एक्सक्यूटिव मेंबर का भी चयन किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8