
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 जून, 2024 को पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। इसमें 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
उत्तर प्रदेश में आयोजित इस कार्यक्रम में सूबे की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कई राज्य मंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), 1 लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देश भर के 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटरों के 2.5 करोड़ से अधिक किसान शामिल होंगे।
इस अवसर पर 50 चयनित कृषि विकास केंद्रों (केवीके) पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। इन केंद्रों पर कई केंद्रीय मंत्री भी आएंगे। किसानों से बातचीत करेंगे। किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों, कृषि क्षेत्र में नई उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु अनुकूल कृषि आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि वे अपने पीएम-किसान लाभार्थी की स्थिति, भुगतान की स्थिति आदि की जांच कैसे करें, किसान-ई-मित्र चैटबॉट का उपयोग कैसे करें। केंद्रीय मंत्री क्षेत्र की प्रशिक्षित कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8