मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने किया पौधों का वितरण

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने 6 जून, 2024 को प्रांतीय कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रातः 6 बजे से पहाड़ी मंदिर के समीप पौधों का वितरण किया।

सदस्यों ने वट अमावस्या के दिन मंदिर के बाहर उपस्थित सभी सुहागि‍नों के बीच तुलसी और एलोवेरा के पौधे वितरित किये। पेड़ लगाए-पर्यावरण को बचाएं का नारा देते हुए जागरुकता फैलाई।

शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा कि शाखा ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगवाकर ऑक्सीजन की कमी को दूर करना चाहती है। पर्यावरण को बचाना चाहती है। हर इंसान को कम से कम एक पौधे ज़रूर लगाना चाहिए।

कार्यक्रम को सुचारू रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता प्रभारी रितु पोद्दार एवं संयोजिका राधा ड्रोलिया ने सम्पन किया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, रितु पोद्दार, राधा ड्रोलिया, कोमल पोद्दार, चंद्रकला उपस्थित रहीं। यह जानकारी जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8