
रांची। क्यूरेस्टा ग्लोबल हॉस्पिटल ने अपनी मेडिकल टीम में कुशल और अनुभवी डॉक्टरों को शामिल करने की घोषणा की है। नई टीम में न्यूरो साइंसेज विभाग के विशेषज्ञ में डॉ. संजय कुमार, डॉ. पैट्रिक मिंज और टीम शामिल हैं।
लैप्रोस्कोपिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी विभाग में डॉ. (मेजर) रमेश दास, डॉ. ओम प्रकाश और टीम। कार्डियक साइंसेज विभाग में डॉ. अनुपम कुमार और टीम। मैक्सिलो फेशियल और ट्रॉमा सर्जरी विभाग में डॉ. अनुज कुमार और कई अन्य दिग्गज डॉक्टर व्यापक और उन्नत चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाले शामिल हैं।
क्यूरेस्टा ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन अविनाश कुमार ने नई नियुक्तियों के बारे में कहा, ‘हम अपनी टीम में डॉक्टरों के ऐसे प्रतिष्ठित समूह का स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। उनकी विविध विशेषज्ञता और मरीजों के देखभाल के प्रति समर्पण, शीर्ष-स्तरीय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने की हमारी क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा। यह हमारे अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है और हमें विश्वास है कि हमारे यहां के मरीजों को उनकी उपस्थिति से बहुत लाभ होगा।’
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8