नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आए। इसमें अकेले दम पर कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। भाजपा 240 सीट लाकर सबसे बड़ी पार्टी बनीं। कांग्रेस को 99 सीटें मिलीं। एनडीए गठबंधन को बहुमत से अधिक सीटें मिली है। इंडी गठबंधन बहुमत से दूर है।
प्रधानमंत्री मोदी की छवि को लेकर इस चुनाव पर पूरे विश्व की नजर थी। अंतर्राष्टीय मीडिया ने चुनाव परिणाम को अपने हिसाब से देखा है। परिणाम को लेकर नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की है।
ये अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की राय
बीबीसी – गठबंधन के कम बहुमत की ओर बढ़ने से भारत के मोदी को करारा झटका लगा है
अल जज़ीरा – बीजेपी को चुनावी झटके के बाद सहयोगी दल मोदी की किस्मत तय करेंगे।
सीएनएन – मोदी ने चुनाव में जीत की घोषणा की, लेकिन उनकी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा।
टाइम्स ऑफ इज़राइल – भारत के मोदी ने तीसरे कार्यकाल पर मुहर लगाई, लेकिन उनकी हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी को बहुमत खोते हुए देखा गया।
फॉक्स न्यूज – भारत के लोकप्रिय लेकिन ध्रुवीकरण करने वाले नेता नरेंद्र मोदी सत्ता में अपने दशक का विस्तार कर रहे हैं।
न्यूज़वीक – मोदी की बीजेपी को चुनावी झटके में झटका लगने पर भारतीय विपक्ष जश्न मना रहा है
डॉन (पाकिस्तान) – मोदी ने मुस्लिम-हितैषी सहयोगियों की दया पर छोड़ दिया।
डीडब्ल्यू (जर्मनी) – मोदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है।
रॉयटर्स – भारत के मोदी रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार हैं, लेकिन बहुत कम बहुमत के साथ।
जापान टाइम्स – नरेंद्र मोदी ने भाजपा के बहुमत खोने के बाद भी भारत में सत्ता बरकरार रखने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8