किशोर कुमार फैंस क्लब ने आरडी बर्मन को किया याद

झारखंड
Spread the love

रांची। संगीतकार दिवंगत आरडी बर्मन के जन्मदिन के उपलक्ष्‍य में लालपुर सिटी पैलेस में किशोर कुमार फैंस क्लब ने गुरुवार को संगीतमय संध्‍या का आयोजन किया। इसमें रांची के सम्मानित संगीतकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केक काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आरडी बर्मन को याद किया गया। कार्यक्रम में सौरभ राय, मिस्टू गुहा, सुहरिद सरकार, सौमेन मुखर्जी, अजय गुप्ता, दीपक टाटिया सहित महिलाओं में पूनम वाला, सपना चटर्जी सुशीला लकड़ा, नंदना राय ने गीत गाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पीके लाला, समाजसेवी आनंद जालान और विजय राजगढ़िया थे। मंच संचालन क्‍लब के अध्‍यक्ष शुभाशीष चटर्जी ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8