रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नवम और दशम के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में दसवीं के छात्र विजयी रहे।
शिक्षकों ने कहा कि कबड्डी एक रक्षात्मक खेल है, जिसका प्राचीन इतिहास में विवरण मिलता है। बच्चों को इस खेल से परिचित कराने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी कक्षा के बच्चों ने दर्शक के रूप में और तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय की प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की। कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरत है। खेल उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8