झामुमो ने मनाया हूल दिवस, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया टास्क

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके प्रखंड के चुट्टू रिंग रोड में हूल दिवस 30 जून को मनाया गया। इसकी अध्यक्षता झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी ने की। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने झारखंड के वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फरीद खान ने कहा हूल दिवस अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठने वाली आवाज का प्रतीक है। सिद्धू कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो जैसे झारखंड के वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था। इस आंदोलन ने अंग्रेजी हुकूमत की नीव हिला दिया था।

कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गयी। प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने व संगठन मजबूती की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का घर घर तक प्रसार-प्रचार करने पर जोर दिया।

मौके पर सुजीत कुजूर, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप मिर्धा, रतन अनमोल सांचा, हनीफ अंसारी, शेख सहाबुद्दीन, फलीन्द्र मुंडा, बसंत महतो, सबीबुल रहमान, रंथु उरांव, जैनुल अंसारी, दीनानाथ लकड़ा, मोहन उरांव, कलीम खान, फारुक अंसारी सहित अन्‍य शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *