Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : झारखंड से होकर गुजर रहा मानसून टर्फ, कल से होगा ये असर

मौसम झारखंड
Spread the love

  • लगातार तीन दिन होगी भारी बारिश, चेक करें अपना जिला

Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे झारखंड में 28 जून को छा चुका है। आने वाले दिनों में ये और मजबूत होगा। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। एक मानसून टर्फ उत्‍तर-पूर्वी राजस्‍थान में बना हुआ है। यह मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर गुजर रहा है। इसका असर झारखंड में कल यानी 29 जून से देखने को मिलेगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 28 जून, 2024 को दी।

तापमान में होगी गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

30 जून तक सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 29 और 30 जून को राज्‍य में लगभग सभी स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

4 जुलाई तक कई जगह बारिश

केंद्र के अनुसार 1 से 4 जुलाई तक राज्‍य के कई स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार 29 जून को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।
  • राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी एवं निकटवर्ती उत्‍तरी भागों में 30 जून को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।
  • राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 1 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *