Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से 5 जून तक के लिए अलर्ट जारी, जानें असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड कल यानी 2 जून से 5 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 1 जून, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

2 जून को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 2 जून को राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

3 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और द‍क्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

4 से 7 जून तक यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 4 से 7 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में चलेगी लू

केंद्र के अनुसार 2 और 3 जून को गढ़वा और पलामू जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

2 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 2 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

3 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में 3 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।

4-5 जून को यहां वज्रपात

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 4 और 5 जून को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8