जेबीकेएसएस ने महिला मोर्चा संगठन की बूथ कमेटी को किया मजबूत

राजनीति झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड के बरवाअड्डा ज़ोन की बड़ा पिछड़ी पंचायत, कुरमीडीह गांव में महिला मोर्चा संगठन का विस्तार किया। प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी और बूथ स्तरीय कमेटी को मजबूती करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव उषा महतो भी मौजूद थीं।

धनबाद जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने कहा कि इस बार सिंदरी विधानसभा चुनाव में बदलाव होगा। मौके पर बरवाअड्डा ज़ोन अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटा टाइगर, छोटू रजक, धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक आदि ने समिति के मिशन और केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया। सिंदरी विधानसभा चुनाव में इस बार जीत का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर अशोक साव, गुंज़ा देवी, किरण देवी, यशोदा देवी, राखी देवी, रीना देवी, गीता देवी, संजोती कुमारी, रंजू देवी, आइसा बीवी, उषा देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, नोमिता देवी सहित लगभग दो सौ महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT