जैन महिला जागृति ने कन्‍यादान सहित सेवा के किए कई कार्य

झारखंड
Spread the love

रांची। भगवान महावीर के दिव्य संदेश ‘जियो और जीने दो’ के तहत जैन महिला जागृति ने जून में कई कार्यक्रम किये। इसमें कन्यादान, औषधि‍ दान और गौ सेवा मुख्य हैं। मानव सेवा इकाई अंतर्गत सराकक्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता की अलमारी, कपड़े, राशन का सामान और राशि देकर मदद की। इस कार्यक्रम में अनूप बढ़जाते के साथ राज पांडया, उपासना पाटनी, विनीता गंगवाल,  प्रगति पाटनी, शशि गंगवाल, बबीता पापड़ीवाल एवं विनीता अजमेरा का भी सहयोग रहा।

औषधि‍ दान के रूप में सुश्री मुस्कान जैन के ऑपरेशन और अस्पताल के खर्च में संस्था की सदस्यों ने योगदान दिया। संस्था की संरक्षिका श्रीमती रेखा पांड्या ने साथ दिया। जीव दया के अंतर्गत संस्था की अध्यक्ष मोनिका ठोलिया, मंत्री स्मिता पांड्या, उपाध्यक्ष प्रतिभा बड़जात्या, कोषाध्यक्ष अनुराधा सेठी, पूर्व अध्यक्ष मंजुला विनायका, सांस्कृतिक सचिव पूजा काला ने सदस्यों के साथ सुकुरहुट्टू गौशाला में जाकर गायों के लिए जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई। इस कार्य में उपासना पाटनी, सिल्की सेठी, सीमा जैन, श्वेता छाबड़ा ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8