झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी को सौंपा कार्यभार

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी की बैठक 21 जून, 2024 को संघ भवन में हुई। इसमें 2022-24 की कार्यकारिणी ने नई कमेटी को कार्यभार का स्थानांतरण किया। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने सभा में आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।

संघ के नवनिर्वचित अध्यक्ष उमाशंकर कनोडिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने कपड़ा व्यवसाय की हर तरह की समस्याओं को जानना होगा। उसका तीव्र समाधान भी करना होगा।

बैंक एंड फ़ाइनांस उपसमिति के संयोजक आशीष सिंघानियां ने संघ की ओर से आने वाले बजट में एक मांग पत्र तैयार कर वित्त मंत्रालय को भेजने की बात कही।

सभा में निवर्तमान अध्यक्ष और सचिव ने नवनिर्वचित अध्यक्ष एवं सचिव को कार्यभार का स्थानांतरण किया। संघ के सचिव हैप्पी किंगर ने सभा का संचालन किया। धन्यवाद संघ के उपाध्यक्ष अमरचंद बेंगानी ने किया।

मौक़े पर उपाध्यक्ष महेश बजाज, सह सचिव विपुल जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, निवर्तमान सचिव प्रमोद सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन मोहता, विवेक मोहता, सर्वेश बजाज, विक्रम जैन, राजेश कनोई, गौरव काबरा सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8