
रांची। थाईलैंड की लोप बुरी में अंतर्राष्ट्रीय थ्रोबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय दिव्यांग खिलाड़ी महिला एवं पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारतीय टीम में झारखंड के 9 खिलाड़ी थे। पुष्पा मिंज, महिमा उरांव, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा, संजुक्ता एक्का, (महिला वर्ग) सनोज महतो, मुकेश कंचन, मुकेश कुमार, महावीर बिन (पुरुष वर्ग) का प्रदर्शन लाजवाब रहा।
सीरीज में पुरुष वर्ग में भारत ने थाईलैंड को 25–20, 24–25, 25–15 से हराया। महिला वर्ग में 25-16, 25-18, 25-20 से जीत हसिल की। पारा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार अल्बर्ट ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। उम्मीद जताया कि आने वाले दिनों में यह टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनेगी।
पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, पतरस तिर्की, संजू कुमारी, शिवरानी कुमारी, अमर महतो, सोनाराम महतो, मनोज महतो, मक्कू तिर्की, मुड़ा नायक, रूसू महतो, सुधुवा महतो, विजय महतो एवं कई सामाजिक संगठनों ने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8