गले मिलकर एक दूसरे को दी बकरीद की मुबारकबाद

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

  • दुआओं के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ

रांची। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर सभी ने जमात में खड़े होकर एक साथ बकरीद की नमाज अदा की। इसे लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह दिखा। कांके क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में सोमवार की अहले सुबह बकरीद की नमाज अदा करने को अकीदतमंद भारी संख्या में जुटे। लोगों ने सैकड़ों की संख्या में नमाज के बाद एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी।

कांके बाजार टांड़, पिठोरिया चौक, होचर, हुसीर, सतकनादू और चुट्ट स्थित ऐतिहासिक ईदगाह में इबादत को हजारों लोग अहले सुबह 7 बजे जुटे और एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान कांके ईदगाह में अहले वतन के लोगों को संबोधित करते हुए कारी अशरफ ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। अहले वतन की तरक्की, भाईचारगी और अमन चैन के साथ बरकत के साथ खुशहाली की दुआ की गई। साथ ही उन्होंने कहा की दूसरों की भावनाओं का विशेष ख्याल रखें।

क्षेत्र के कांके रोड भिट्ठा, चंदवे, चुड़ी टोला, पतराटोली, मिल्लत कॉलोनी, सेमरटोली, बोड़ेया, सुकुरहुट्टू, हुसीर, होचर, कोकदोरो, ओयना, चुट्टू, पिरुटोला, कोनकी, सतकनादू, बाढू सहित अन्य गांव में बकरीद की खुशियों में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, पूर्व जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, उपप्रमुख अंजय बैठा, जिप सदस्य हीना परवीन, सरपंच अईनुल हक अंसारी, सदर मजीद अंसारी, शकिल अंसारी, समनुर मंसुरी, सफिउल्लाह अंसारी, जमील अख्तर, सज्जाद अंसारी ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8