बेचने के लिए बिहार ले जा रहा था शराब, आरपीएफ ने पकड़ा

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में शराब कि धड़पकड़ के लिए ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में 25 जून, 2024 को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच की। इस दौरान पाया कि एक पुरुष संदिग्ध तरीके से एक भारी बैग के साथ खड़ा था। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए गए व्‍यक्ति के बैग की जांच की गई तो उसके ट्रॉली बैग में ‘रॉयल व्हिस्की’ की 36 बोतलें मिलीं। पूछने पर उसने अपना नाम रौशन कुमार (25 वर्ष, पिता-रक्षा शर्मा, काको, जहानाबाद, बिहार) बताया। रेलवे में उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाना सख्त वर्जित है।

पूछे जाने पर उसने खुलासा किया कि उसने उपरोक्त प्रतिबंधित वस्तुओं को रांची से खरीदा था। अपने निजी लाभ के लिए अधिक कीमत लेकर बेचने के लिए गाड़ी संख्या 18624 से जहानाबाद (बिहार) जा रहा था।

इसके बाद सभी बरामद सामग्री व्हिस्की की नग शराब की बोतलें (मूल्य 25,000 रुपये) को फ्लाइंग टीम/रांची के सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने घटनास्थल पर जब्त कर लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग/रांची को सौंप दिया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8