भाजपा नहीं, सबसे पहले इस शख्‍स ने की थी सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायत

झारखंड
Spread the love

  • राज्‍यपाल को भेजे पत्र में लिखी थी ये बात

रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में है। उनकी सदस्‍यता रद्द करने संबंधी फैसला कभी भी आ सकता है। उनकी विधायकी रद्द करने का श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। इस बीच भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता और विधायक सरयू राय ने इस मामले में बड़ा दावा किया है। उन्‍होंने बताया है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ सबसे पहले एक अनजान शख्‍स ने शिकायत की थी।

सरयू राय ने 26 अगस्‍त की सुबह ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, आज हेमंत सोरेन की अयोग्यता का निर्णय सुर्खि‍यों में है। सबसे पहले 15 पृष्ठों के पुख्‍ता दस्तावेज के साथ 20 जनवरी, 2022 को यह शिकायत जय झारखंड अभियान के एक सुनील कुमार महतो ने राजभवन भेजा था। उसका संज्ञान ना राजभवन ने लिया, ना मीडिया ने। वही, दस्तावेज बाद की शिकायतों के आधार बने।

राज्‍यपाल को भेजे पत्र में सुनील ने लिखा था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रांची जिले के अनगड़ा में अपने नाम से पत्थर खनन पट्टा की स्वीकृति ली है। उपरोक्त खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए हेमंत सोरेन 2008 से ही प्रयासरत थे। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्थर खनन पट्टा की स्वीकृति के लिए सैद्धांतिक सहमति के आशय का पत्र जारी किया गया। जिला खनन कार्यालय द्वारा 10 जुलाई, 2021 को खनन योजना को स्वीकृति दी गई। उसके बाद हेमंत सोरेन ने 9 सितंबर, 2021 को SEIAA को आवेदन भेजा। SEIAA द्वारा 14 से 18 सितंबर, 2021 को संपन्न 90वीं बैठक में पर्यावरण स्वीकृति की अनुशंसा की गई।

शिकायतकर्ता ने लिखा था कि मुख्यमंत्री द्वारा कृत यह कार्य गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी मंत्रियों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन है। साथ ही, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक कृत्य है। राज्‍यपाल से आग्रह है कि इस मामले पर नियमानुसार कार्रवाई करने की कृपा करेंगे। पत्र के साथ उन्‍होंने सारे दस्‍तावेज भी संलग्‍न किये थे।

सीधे यहां पढ़ें खबरें
खबरें आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।