ग्लोबल विलेज परिवार ने 11 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्‍प

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संगठन ग्लोबल विलेज परिवार के तत्‍वावधान में 15 जून को पौधरोपण सह वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ रांची सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पौधा वितरण कर किया। कार्यक्रम का नेतृत्‍व संगठन के के सतीश मिश्रा, रमेन्द्र कुमार, रंजन कुमार, जगदीश सिंह जग्गु, राणा मिश्रा ने किया।

ग्लोबल विलेज के 18 हज़ार सदस्यों ने पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने का महाअभियान चलाया है। इसके तहत 11 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया है।  पौधे नामकुम, अनगड़ा, ओरमांझी रातु से लेकर हजारीबाग तक के सदस्यों द्वारा लगाये जाएंगे।

आज के कार्यक्रम में सतीश मिश्र, रमेन्द्र कुमार, जगदीश जग्गु, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार, मनोज कुमार किकर, रंजीत महतो, अम्बरीश सिंह, नकुल तिर्की, प्रदीप टोप्पो, सत्य गोपाल राय, सपन चक्रवर्ती, धनंजय कुमार सहित अन्‍य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8