गांडेय विधानसभा उपचुनाव : कल्‍पना सोरेन की जीत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन ने जीत दर्ज की। उन्‍होंने भाजपा के दिलीप वर्मा को 26 हजार से अधिक वोट से हराया।

लोकसभा के साथ ही गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी हुआ था। झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्‍तीफा देने से गांडेय विधानसभा सीट खाली हुआ था।

झामुमो ने कल्‍पना सोरेन को टिकट दिया था। भाजपा ने दिलीप वर्मा को उम्‍मीदवार बनाया था। दिलीप वर्मा के पक्ष में भाजपा के कई दिग्‍गजों ने जनसभा भी की थी।

हालांकि परिणाम कल्‍पना सोरेन के पक्ष में गया। उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी दिलीप वर्मा को 26,490 वोट के अंतर से हरा दिया। अंतिम आंकड़ें में कुछ फेरबदल संभव है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8