सम्‍मानित होने के बाद बोले सीओ, अवैध बालू खनन पर लगेगा अंकुश

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांडी पंचायत मुखिया विजय राम व उप मुखिया दिलीप कुमार ने सोमवार को नव पदस्थापित अंचलाधिकारी राकेश सहाय से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। सीओ को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया।

उन्‍होंने आशा जताई कि उनके आने से एक बार फिर कांडी अंचल विकास की राह पर चल निकलेगा। प्रखंड के गरीब व असहाय को न्याय मिलेगा। अंचल में व्याप्त भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगेगा। आवास योजना के लाभुकों को उचित दर पर व सहज रूप से बालू मिल सकेगा।

अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े कोई भी कार्य अब अधिक दिनों तक लम्बित नही रहेगा। कोई भी व्यक्ति को अब किसी भी काम के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बालू के अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगेगा। अबुआ आवास लाभुकों को उचित दर पर बालू उपलब्ध होंगे।

मौके पर वार्ड सदस्य विनोद मेहता व ग्रामीण विनोद कुमार भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8