सीएम चंपाई सोरेन ने मतगणना से पहले कर दिया ये एलान

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मतों की गिनती से पहले बड़ा एलान कर दिया है। इन्होंने कहा कि, झारखंड में 10 से अधिक सीटों पर हम जीत करेंगे।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिसके बाद विभन्न टीवी चैनलों में एग्जिट पोल जारी कर दिये गये। इसके मुताबिक एनडीए एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में वापसी करने वाली है।

हालांकि विपक्ष ने इस एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया। इस बीच झारखंड मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गलत बताया है।

चंपाई सोरेन ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि, टीवी चैनलों पर दिखाये जा रहे एग्जिट पोल सही नहीं है। हमलोगों ने सभी राज्यों का विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक हम 295 सीट जीत रहे हैं। वहीं अगर झारखंड की बात करें, तो हम यहां 10 अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

इसके अलावा चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से भी सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे एग्जिट पोल को इग्नोर करें और 4 जून को मतगणना खत्म होने तक सजग, सतर्क और सचेत रहें।

इधर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्या साहू ने दावा किया है कि, झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत होगी। यहां इंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलेगा। वह जीरो पर आउट होगा। इसके अलावा उन्होंने गांडेय उपचुनाव में भी पार्टी की जीत का दावा ठोका है।