केयर एंड सर्व फाउंडेशन औऱ पर्यावरण मित्र ने लगाए पौधे

झारखंड
Spread the love

धनबाद। सामाजिक संस्था केयर एंड सर्व फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र के संयुक्‍त तत्‍वावधान में 9 जून को धनबाद से 6 किलोमीटर दूर डोकरा महतोडीह में पौधरोपण, कपड़ा और नाश्ता वितरण किया गया। इसमें जरूरतमंद गरीब, बुजुर्गों और असहाय लोगों के लिए संस्था द्वारा कपड़े और नाश्ते वितरण किया गया।

कपड़ा वितरण कार्यक्रम के बाद पौधरोपण के बाद किया गया। पौधरोपण कवयित्री सह पर्यावरण मित्र संयोजिका सुधा राजस्वी मिश्रा ने स्वर्गीय पिता हरेंद्र नाथ तिवारी की स्मृति में किया।

केयर एंड सर्व फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी नीलकमल खवास ने बताया कि आज के इस नेक कार्यक्रम में संस्‍था के फाउंडर मेंबर रॉबिन चटर्जी खुद उपस्थित हुए। रॉबिन चटर्जी के अलावे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महतोडीह डोकरा के सुनील कुमार महतो ने भी मदद की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8