कोयल नदी में डूबने से बीएसएफ जवान औऱ एक बच्चे की मौत

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के कोयल नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक बीएसएफ जवान और एक बच्चे की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ जवान अपने बच्चे और एक अन्य बच्चे के साथ नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी में नहाने के दौरान दोनों बच्चे पानी में गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे।

इस दौरान बीएसएफ जवान ने पहले एक बच्चे को नदी से बचाकर बाहर निकाला। उसके बाद वह दूसरे बच्चे को बचाने गया, लेकिन उसके बाद दोनों डूब गये। घंटों खोजबीन के बाद जवान और दूसरे बच्चे को बाहर निकाला गया। दोनों को गंभीर हालत में मनोहरपुर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8