Rahul_Gandhi

नेता प्रतिपक्ष बनते राहुल गांधी के लिए आई बुरी खबर, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा हो गई है। नेता प्रतिपक्ष बनते ही राहुल गांधी के लिए बुरी खबर आ गई है।

सुल्तानपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 जुलाई को तलब किया है। उन्‍हें गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में तलब किया गया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया।

अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 2018 में गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया गया था।

इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8