फंसी कॉमेडियन भारती सिंह, फ्लैट से मिला गांजा, NCB ने पति-पत्नी को किया समन

अन्य राज्य देश मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। ड्रग्स मामले में NCB लगातार शिकंजा कस रहा है। शनिवार को मुंबई में एनसीबी ने 3 जगहों पर छापेमारी की है। कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर छापेमारी हुई। बताया जा रहा है कि भारती के फ्लैट से गांजा बरामद हुआ है। काॅमेडियन और उनके हसबैंड को एनसीबी ने समन भी किया है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई के वर्सोवा, लोखंडवाला और सबर्ब में छापेमारी की गई। भारती सिंह और उनके पति को एनसीबी ने समन भी किया है। दोनों पति-पत्नी NCB के मुंबई स्थित ऑफिस पहंचे। सुनने में आया है कि कुछ जगहों पर एनसीबी की रेड अब भी जारी है।

इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट बरामद किए गए थे। अर्जुन के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को भी उनके आवास से गिरफ्तार किया था।