रोजो पर्व पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गावों में चलाया जागरुकता अभियान

झारखंड
Spread the love

  • ग्रामीण महिलाओं के बीच बांटे सैनिटरी पैड

चक्रधरपुर। रोजो पर्व के अवसर पर आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीना गोडसोरा मूर्मू ने मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया। इस क्रम में उदयपुर, तोपो साई ढोलबानीं, झींगामार्चा में ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया।

इस दौरान डॉ मूर्मू ने ग्रामीण महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही, अन्य बीमारीयों की भी जानकारी दी। डॉ मूर्मू ने बताया कि‍ सैनिटरी पैड के इस्तेमाल से ना सिर्फ़ सहूलियत होती है, बल्कि अधिक रक्तस्राव का अंदाज़ा लगाया जा सकता। इससे तरह-तरह के इन्फेक्शन, मासिक धर्म में अनियमितता और भविष्य मे बांझपन से भी बचा जा सकता है।

बता दें कि‍ यह पर्व समस्त स्त्रि‍यों के लिए मनाया जाता है। इस दौरान घर में झूले लगाए जाते हैं। पकवान भी बनाकर उत्साह मनाया जाता है। क्योंकि मासिक होना समस्त स्त्री जाति के लिये प्रजनन क्षमता का आधार है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8