धनबाद। ईसीआरकेयू शुरू से ही भविष्य के नेतृत्व को तैयार करने के उद्देश्य से जोनल युवा कमेटी का गठन करती है। शाखा स्तर के सक्रिय सदस्यों का जोनल युवा कमेटी के पदधारी के रूप में चयन किया जाता है। वे संगठन के नियम व सिद्धांतों से अवगत होते हैं। फिर मुख्य नेतृत्वकर्ता के रूप में भूमिका निभाते हैं। ईसीआरकेयू ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जहां ऐसा प्रचलन रहा है। उक्त बातें ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल पीएनएम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन ने कही। उन्होंने कहा कि भविष्य के नेतृत्व के लिए युवा रेलकर्मी आगे आएं। अपनी उचित मांग और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाएं।
मो ज़्याऊद्दीन ने बताया कि शनिवार को पटना में ईसीआरकेयू की जोनल युवा कमेटी के लिए नये पदधारियों का चयन किया। कार्यक्रम का संचालन ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पाण्डेय ने की। इस मौके पर ईसीआरकेयू के समस्त केन्द्रीय पदधारी उपस्थित रहे।
धनबाद मंडल से तीन युवा पदधारियों को नामित किया गया है। धनबाद में पदस्थापित विश्वजीत मुखर्जी संगठन मंत्री, गोमो से दिलशाद आलम उपाध्यक्ष और बरकाकाना के अमर कुमार सिंह संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। ये सभी धनबाद मंडल सहित पूरे पूर्व मध्य रेलवे जोन स्तर के युवा रेलकर्मियों को उनकी मांग और अधिकारों की लड़ाई के लिए संगठित करेंगे।
जोनल युवा कमेटी में इन सदस्यों के चुने जाने पर ईसीआरकेयू के केन्द्रीय पदधारी, शाखा मंत्री आरके सिंह, एनके खवास, परमेश्वर कुमार, बीके दुबे, पीके सिन्हा, रूपेश कुमार, जेके साव, चंदन कुमार शुक्ला, बीके साव, बीबी सिंह, इंद्र मोहन सिंह सहित सभी पदधारी, जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा ने बधाई दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8