वज्रपात से युवक की मौत, महिला घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित डिला में वज्रपात से कइल चौधरी (18) और एक बकरी की मौत हो गई। नवलेश चौधरी की पत्नी तेतरी देवी घायल हो गई। घायल का इलाज कांडी स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है। मृतक रामचन्द्र चौधरी का पुत्र थे।

डॉ. शब्द प्रकाश सिन्हा ने बताया कि मरीज समान्य है। घायल तेतरी देवी के परिजनों ने बताया कि‍ हमलोग सोन नदी के डिला में खेती का काम कर रहे थे। बकरी भी चरा रहे थे। अचानक वज्रपात होने से एक लड़का व एक बकरी की मौत हो गई।

इस क्रम में एक महिला तेतरी देवी घायल हो गई। आनन-फानन में हमलोग गाड़ी पर लादकर कांडी स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज करा रहे हैं, जहां स्थिति समान्य हो गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8