अवकाश की शेष त्रुटियों के जल्द समाधान की मांग की संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने अवकाश तालिका में व्याप्त आंशिक त्रुटियों का भी जल्द निराकरण करने की मांग की है। स्‍कूलों में गर्मी की छुट्टी का विस्‍तार किए जाने को स्वागत योग्य कदम बताया।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद एवं प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने जेसीईआरटी के निदेशक और शिक्षा सचिव से कहा कि शीतकालीन अवकाश प्रारंभिक विद्यालयों में घोषित नहीं रहती है। इस 5 दिनों के अवकाश के दौरान नव वर्ष को छोड़कर कक्षाएं संचालित रही है। सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 23 जनवरी, 2024 को विद्यालय में कक्षा संचालित रही। उक्त दि‍न विद्यालयों में कार्य दिवस रहा।

झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के मो फखरुद्दीन, मक़सूद जफर हादी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राकेश श्रीवास्तव, उदय कुमार एवं अजय कुमार का लगातार साथ इस प्रयास में मोर्चा को मिलता रहा। मोर्चा द्वारा सभी कोटि के विद्यालयों के लिए लगातार एवं अथक कोशिश जारी रही। अंततः उक्त अवकाश का समायोजन ग्रीष्मावकाश में कर दिया गया।

मोर्चा ने कहा कि राज्य के उर्दू विद्यालयों में शुक्रवार के दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है। रविवार के दिन कक्षाएं संचालित होती हैं। इसलिए शुक्रवार को जो अवकाश जेसीईआरटी द्वारा पूर्व से उर्दू विद्यालयों के लिए घोषित है, उसमें उर्दू विद्यालय के लिए शुक्रवार के दिन घोषित अवकाश की गिनती ना करके शून्य रखा जाए। जहां रविवार को कक्षाएं संचालित होती है, उसमें जो उर्दू विद्यालय के लिए अवकाश है उसकी गिनती करके 1 माना जाए, क्योंकि उर्दू विद्यालयों में रविवार के दिन कार्य दिवस है। इस प्रकार एक या दो दिनों का अवकाश उर्दू विद्यालयों को दिया जाय।

झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा पुनः मांग की कि उक्त अवकाश बकरीद के उपलक्ष्य पर राज्य के उर्दू विद्यालयों के लिए जोड़ा जाय। 14 फरवरी सरस्वती पूजा और 24 फरवरी 2024 को रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विद्यालयों में कार्य दिवस रहा है। उक्त दो दिनों के अवकाश का समायोजन छठ पूजा में किया जाना श्रेयस्कर होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8