मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर यूनिसेफ ने की अभियान की शुरुआत

झारखंड
Spread the love

रांची। वैश्विक स्तर पर ‘Together for a #PeriodFriendlyWorld’ थीम के साथ मनाए गए विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 2024 के अवसर पर यूनिसेफ झारखंड ने 28 मई को रांची में एनएसएस के सहयोग से तीस दिवसीय अभियान की शुरुआत की। यह अभियान ‘माहवारी पर खुलकर करें सब बात, चुप्पी का ना ले साथ’ शीर्षक के साथ शुरू किया गया। अभियान के तहत मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) के बारे में जागरुकता बढ़ाया जाएगा। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा।

यूनिसेफ ने झारखंड सरकार, सीआईपी और अपने सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।

अभियान के प्रथम दिवस पर रांची विश्वविद्यालय एवं एनएसएस के 200 युवा लड़की और लड़कों ने रेड डॉट चैलेंज में भाग लिया। रांची विश्वविद्यालय से मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क तक रैली करते हुए पोस्टर और बैनर के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरुकता बढ़ाने का कार्य किया। इस साल अभियान में पुरुषों को इस पहल में शामिल करने की महत्वता पर बल देते हुए इस मुद्दे पर युवा और पुरुषों को संवेदनशील बनाने पर काम किया जाएगा।

रांची विश्‍वविद्यालय के राज्‍य एन.एस.एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि समुदाय के जागरुकता और जनसंचार के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। समुदाय में स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभियान मासिक धर्म अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की महत्वता पर जोर देगा। युवाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के सक्रिय प्रचारक बनाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना के साथ संस्थापित किया जाएगा।

यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख डॉ. कनीनिका मित्र ने ने कहा कि सही मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन को सुनिश्चित करना सिर्फ स्वच्छता के बारे में नहीं है। यह महिलाओं और लड़कियों को सशक्त करने एवं उनकी गरिमा को बढ़ाने के बारे में भी है। हमारे अभियान में किशोर लड़के और पुरुषों को शामिल करके हम विशेष रूप से पुरुष वर्ग में मासिक धर्म के विषय पर जागरुकता फैलाने का लक्ष्य रखते हैं। एक सहायक वातावरण बनाने का संगठन करते हैं, जहां सभी लोग मासिक स्वास्थ्य जरूरतों पर खुले मन से चर्चा कर सकें और इन्हें समझ सकें।

डॉ मित्र ने आगे कहा कि हमारे अभियान के माध्यम से हम समुदायों को ज्ञान और संसाधनों से सशक्त करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि मासिक धर्म महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और कल्याण के लिए एक बाधा न बने। मासिक धर्म स्वच्छता को समग्रतः संबोधित करके हम लिंग समानता को प्राप्त करने और सभी के लिए गरिमा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

इस आयोजन में वॉश विशेषज्ञ कुमार प्रेमचंद, वॉश अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी सक्सेना, कम्युनिकेशन विशेषज्ञ अस्था अलंग और एनजीओ साथी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8