महिला को रौंदते हुए ट्रैक्‍टर घर में घुसा, मौके पर मौत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव सुंडीपुर मुख्य सड़क स्थित राणाडीह गांव में ट्रैक्टर एक महिला को रौंदते हुए घर में जा घुसा। इसमें कईल पासवान की 55 वर्षीय पत्नी चंद्रावती देवी की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई। एक छोटी बच्ची घायल है। इस घटना में कुछ लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे में दो घर का बरामदा सहित बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत थी कि घटना के समय बिजली कटी थी। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उक्त ट्रैक्टर कईल पासवान के घर में धक्का मारते हुए बगल के नगीना राम के घर में जा घुसा। वहां लोग बाल-बाल बचे। घटना 8 मई की सुबह लगभग दस बजे दिन की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थल पर प्रतिदिन दस-बीस की संख्या में महिला पुरुष, बच्चे बैठे रहते हैं। घटना से कुछ देर पहले ही लोग अपने-अपने घर में चले गए थे। घटना के बाद परिजनों द्वारा मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर शव के साथ मझिआंव-सुंडीपुर सड़क को जाम कर दिया गया।

लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर मझिआंव की ओर से सुंडीपुर की ओर जा रहा था। उसे एक 15 वर्षीय लड़का चला रहा था। मौके पर थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम दल-बल के साथ पहुंचे। घटना की छानबीन की जा रही है। स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है।

ट्रैक्टर जीपीएस ईंट भट्टा राणाडीह का बताया जा रहा है। उक्त ट्रैक्टर पर नंबर दर्ज नहीं है। ड्राइवर महेंद्र कोरवा (उम्र 15 वर्ष) एक अन्य ट्रैक्टर सवार गोरख कोरवा शराब के नशे में चूर बताए जा रहे हैं। दोनों को कांडी पुलिस अपने कब्जे में रखी है

साढ़े तीन घंटे बाद डेढ़ बजे अंचलाधिकारी व पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के दोनों पुत्र अभय व छोटू रांची में रहते हैं। सूचना मिलने पर दोनों पुत्र घर वापस आ रहे हैं। ग्रामीणों परिजन को उचित मुआवजा के लिए अड़े हुए हैं। सड़क जाम जारी है। सजाम में स्कूल बस के साथ कई अन्य गाड़िया फंसी हुई है। जाम में फंसे वाहन वापस होकर दूसरी रास्ता से जाते देखे गए। सड़क जाम किए लोग पुलिस व जनप्रतिनिधियों की एक नही सुन रहे हैं।

मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंचायत मुखिया ललित बैठा, प्रखंड प्रमुख पिंकू पांडेय, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय, पूर्व पंचायत मुखिया कृष्णा दास, युवा समाजसेवी विकास दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8